Hazaribagh: सूने घर से चोरों ने उड़ाए 10 लाख के गहने और नगद

Hazaribagh: कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपुगड्डा के निवासी पवन कुमार के घर बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पवन कुमार अपने परिवार के साथ इचाक स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जब वे वापस आए तो घर के बाहर का ताला लगा था, परंतु चोर छत के रस्ते अंदर आकर चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था।

Hazaribagh: सूने घर में चोरी

पवन कुमार, जो एक निजी कंपनी में काम करते हैं, कल ही अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर की रेकी कर सुनसान माहौल का फायदा उठाया और रात के अंधेरे में चोरी को अंजाम दिया। आज जब पवन अपने घर आए तो बाहर का दरवाजा तो बंद था पर अंदर का दरवाजा खुला मिला। अंदर उन्होंने देखा कि घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे।

Hazaribagh: मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पवन कुमार ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...