24 घंटे में दो व्यवसायियों के घर पर फायरिंग

वासेपुर के लोगों ने कहा यहां चाहिए योगी सरकार

रांची: कोयलांचल धनबाद की फिजा में एक बार फिर से दहशत फैलाने की कोशिश स्वयंभू गैंगेस्टर प्रिंस खान के  गुर्गों ने की है।24 घंटे के अंदर भूली के मछली कारोबारी के आवास पर हुई गोलीबारी के बाद पुनः अप्सरा ड्रेसेस मालिक हाजी मो सलीम  के आवास पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

वही अप्सरा ड्रेसेस के मालिक मोहमद सलीम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि इससे पहले भी उसके गुर्गों के द्वारा उनके आवास पर फायरिंग एवं हमला किया जा चुका है लेकिन किसी प्रकार की अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस के लिए भी आवेदन दे रखा है साथ ही सुरक्षा को लेकर भी अब तक कोई  कार्रवाई नहीं हुई है । यहां यूपी पुलिस जैसी कार्रवाई और मुख्यमंत्री योगी जैसा सीएम चाहिए तभी अपराधियों का मनोबल टूटेगा हेमंत सोरेन जैसा मुख्यमंत्री नहीं चाहिए अगर जल्द अपराधियों पर लगाम नहीं लगता है तो धनबाद शहर छोड़ कर जाने को मजबूर होना पड़ेगा।

हालांकि पुलिस द्वारा  दोनो ही मामले में गोलीबारी की घटना की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन स्थानीय भूली थाने की पुलिस जांच में पहुंची,सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त कर ले गई। थाना प्रभारी रौशन बाड़ा ने बताया कि सभी मामले पर जांच की जा रही है।

घटना की सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि दो अपराधी मोटरसाइकिल से आ रहे है और फायरिंग करते हुए निकल रहे हैं। हालंकि अब पूरे मामले पर पुलिस किस प्रकार से जांच कर कार्रवाई करती है यह देखना होगा।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...