पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मोहल्ले का रास्ता रोका, स्थानीय लोगों ने थाना के समक्ष किया प्रदर्शन

बोकारो: जिले के सेक्टर 4 थाना के पीछे इकबाल कॉलोनी के निवासियों ने आज सेक्टर 4 थाना के सामने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा हमारे कॉलोनी का रास्ता को रोक दिया गया है. कई बार पुलिस अधिकारियों से रास्ता खोलने की गुहार भी लगाई गई थी. उस वक्त आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है. ऐसे में हम लोगों का आवागमन बाधित हो गया है.

बोकारो के मोहल्ले में बैरिकेटींग 22Scope News

इसे भी पढ़ेंः राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का करेंट वायर टूटकर गिरा

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस के द्वारा रास्ता रोके जाने के कारण यदि हम लोगों के घर किसी की तबीयत खराब होती है, तो घर तक गाड़ी और एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाएगी. आक्रोशित लोगों ने जमकर थाना पर प्रदर्शन किया साथ ही पुलिस विरोधी नारे लगाए. पूर्व में भी इकबाल कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस के खिलाफ गोलबंद होकर अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की थी. उस वक्त इकबाल कॉलोनी निवासियों को रास्ता देने की बात पर सहमति भी बनी थी, लेकिन पुलिस ने फिर से रास्ते की बैरिकेडिंग कर दी है, लिहाजा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...