छिपकली गिरा पानी पीने से परिवार के चार सदस्यों की हालात बिगड़ी

गुमला: जिले में छिपकली गिरा पानी पीने से एक परिवार के चार सदस्यों की हालात बिगड़ी है. मामला सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली गांव के रहनेवाले बैजनाथ सिंह का है. जहरीला पानी पीने से बैजनाथ सिंह (45), पत्नी ललिता देवी (42), बेटा उदय सिंह (16) और बेटी गायत्री कुमारी (14) की हालात बिगड़ी. घटना की जानकरी देते हुये बैजनाथ सिंह ने बताया कि घर मे बर्तन में पानी भरकर रखा हुआ था. उस पानी को घर के सभी चारों लोगों ने पिया जिसके बाद उस पानी से खाना भी बनाया गया. जिसके बाद अचानक से पत्नी गायत्री देवी की हालत बिगड़ने लगी. जिसे देखकर परिजनों की नजर पानी रखे बर्तन पर गई. तब उन्होंने देखा कि उस पर छिपकली गिर कर मारी हुई है. जिसके बाद धीरे-धीरे सभी चारों लोगों को शरीर में दर्द होने लगा. उसके बाद बगल के ग्रामीणों के सहयोग से चारों लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है.

 

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...