Breaking : पहली सोमवारी के दिन ही भगवान के घर चोरी, सोने की लॉकेट चुरा भागे चोर

भगवान के घर चोरी – सावन माह का पहला सोमवारी झरिया में भगवान के भक्तों के लिए बुरा साबित हुआ।

झरिया शहर में चोरों को ना तो पुलिस का डर रह गया है और ना ही भगवान का.

चोर बेझिझक मंंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं।

भगवान के घर चोरी
भगवान के घर चोरी

झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर नई दुनिया मोहल्ला स्थित प्राचीन महावीर मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

सोमवार 10 जुलाई की सुबह भगवान हनुमान जी के गले से सोना के दो लॉकेट चोरी कर फरार हो गए।

मंदिर में चोरी हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय बबलू गुप्ता ने बताया कि रविवार तक हनुमान जी की मूर्ति पर दोनो सोने का लॉकेट शुशोभित था।

भगवान के घर चोरी
भगवान के घर चोरी

आज सुबह पूजा करने आए तो लॉकेट गायब दिखा। यह काफी पुराना मंदिर है और हमलोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है।

इस प्रकार की घटना से मन दुखी है। वही कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के आसपास

के इलाकों में अवैध शराब की बिक्री धडल्ले से होती है।

सुबह शाम यहाँ शराबियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

अब तो इंसान क्या भगवान का भी जीना दूभर हो गया है।

वही स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना झरिया थाना को दे दी गई है।

झरिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बाबा बैधनाथ मंदिर परिसर से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाभोड़

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...