डीएम के निरीक्षण में राज नियंत्रित मध्य विद्यायल बहुआरा के शिक्षण व्यवस्था की खुली पोल

छात्र को नही पता किस देश मे रहते है 

रिपोर्ट : अरशद रज़ा
कैमूर: जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा चांद प्रखंड अंतर्गत दुलही पंचायत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम मध्य विद्यालय बहुआरा भी गए,जहां उन्होंने छात्रों के बीच बैठ कर शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस बीच वर्ग 5 में अध्यनरत बच्चों के बीच भी पहुंचे।उन्होंने एक छात्र से पूछा तुम किस देश मे रहते हो देश का क्या नाम है।छात्र डीएम के प्रश्न का उत्तर नही दे सका
।इस डीएम ने शिक्षकों की क्लास लगाई और रोष प्रकट किया।
राज नियंत्रित मध्य विद्यालय बहुआरा मे निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा गया।

कक्षा पाँच के छात्र देश का नाम नहीं बता पाया जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए विषय के आलावा भी बच्चों को अन्य क्षेत्र से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र बहुअरा कोड संख्या 35 के निरीक्षण के क्रम में 30 में 24 बच्चे उपस्थित पाए गए। सेविका द्वारा बताया गया कि भारमापक मशीन उनके घर पर है जिला पदाधिकारी द्वारा भार मापक मशीन केंद्र पर रखने एवं नियमित बच्चों के भारमाप करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि 3-4 माह पूर्व ही उनके द्वारा राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन किया गया था परंतु अभी तक राशन कार्ड नहीं बना। जिला पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को यथाशीघ्र राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया।
नल जल योजना के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वार्ड संख्या 4 के नल जल का स्टैंड पोस्ट से एक टंकी नीचे गिर कर टूट गया है एवं एक टंकी स्टैन्ड पोस्ट के ऊपर उल्टी पड़ी है।

परंतु जलापूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा BPRO को तुरंत टंकी लगाने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रोग्राम ऑफ़िसर को बहुअरा तालाब को अमृत सरोवर अंतर्गत लेने का निर्देश दिया गया।

बहुअरा हाई स्कूल के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि दस में से नौ शिक्षक उपस्थित थे।
कक्षा 9 के अध्यापन पर्यवेक्षण के क्रम में उपस्थित बच्चे प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाए।
बहुअरा हाई स्कूल में साइंस टीचर की कमी पाई गई।
दुलही पंचायत अंतर्गत लेदरी गाँव में निर्माणाधीन WPU का निरीक्षण किया गया जिसका कार्य 80 % पूर्ण हो चुका है।
हेल्थ और वेलनेस सेंटर सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में ANM विभा कुमारी द्वारा बताया गया की OPD का नियमित संचालन किया जाता है तथा 12 प्रकार की दवाएँ उपलब्ध है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान समर सेबल खराब पाया गया जिसकी अविलंब मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया।

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img