अवैध वसूली के विरोध में पिकअप वाहन चालकों ने किया सड़क जाम

रिपोर्टः आशीष कुमार/ न्यूज 22स्कोप

  • अवैध वसूली – रोड टैक्स देने के बावजूद भी कई जगहों पर वसूला जाता है वाहन चालको से 50 रुपए

गयाः जिले के आधा दर्जन से ज्यादा जगह पर पिकअप वाहनों से अवैध रूप से रुपए वसूले जाते हैं. जिसका विरोध आज पिकअप वाहन चालकों ने जबरदस्त तरीके से किया. गया के बीचो बीच दिघी मोड़ के पास भारी संख्या में पिकअप वाहन चालकों ने सड़क जाम कर दिया है. विरोध में नारेबाजी भी की है. मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए शांत कराया. वैसे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही गई. तब जाकर सड़क को जाम से हटाया गया.

गुंडई के रूप में 50 रूपए वसूले जाते हैं

पिकअप वाहन चालकों ने बताया कि हम लोग सड़क पर चलने के लिए रोड टैक्स देते हैं, बावजूद शहर में कई जगह पर हम लोगों से गुंडई के रूप में 50 रूपए वसूले जाते हैं. एक दो जगह नहीं बल्कि 6 से सात जगह पर अवैध रूप से पैसे वसूले जाते हैं. नहीं देने पर मारपीट की घटना को भी अंजाम देते हैं. हम लोग मांग करते हैं कि वैसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करें.

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...