खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, लोगों ने समस्या से कराया अवगत

रिपोर्टः जया पांडे/ न्यूज 22स्कोप

लातेहारः जिले के परिसदन भवन मे झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने जिले वासियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडो से कई लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं से आयोग के अध्यक्ष को अवगत कराया। कार्यक्रम में कई मामले आए जिसका निष्पादन हेतु जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया। मनिका के डोंकी में 30 परिवार के लोगों को नियमित राशन नहीं दी जा रही थी। जिसकी शिकायत उन पीड़ित परिवार के लोगों ने राज्य खाद्य आयोग से लिखित शिकायत किया था। जिस पर आयोग ने इन पीड़ित परिवार के लोगों को सवागुना ज्यादा राशन मुवाब्जे के रूप में देने का निर्देश दिया। संबंधित डीलर पर कानूनी कारवाई करने की बात कही।

अधिकारियों को दिए जल्द समस्या समाधान करने का निर्देश

मौके पर अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग ने कहा की आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिनको जो शिकायत थी या आयोग में जो वाद लम्बीत थी, उसकी भी सुनवाई की ।कई लोगों ने जो शिकायत की थी उसका अधिकारियों को निर्देश दिया की जो भी लम्बी वाद है उसे तत्काल हल किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी की लापरवाही से ग्रामीणों में जागरूकता की कमी है। जिसकी वजह से डीलर आम जनता के राशन हड़प ले रहे है। राज्य भर मे किसी की भी मौत आनाज के अभाव न हो इसको सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...