पांडेय गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, 3 पिस्टल 10 जिंदा कारतूस बरामद

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी/ न्यूज 22स्कोप

रामगढ़ः जिले के पुलिस ने पांडेय गिरोह के दो अपराधी को किया गिरफ्तार है. अपराधी के पास से 3 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी और वितंका बावरी घटना में भी दोनों की संलिप्तता है. एसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी. पीयूष पांडे ने बताया कि जिले में संगठित गिरोह के अपराधकर्मीयों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत विभिन्न टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है और अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. उसी क्रम में इनपुट मिली थी की पांडेय गिरोह से जुड़ा अपराधी कोई योजना बना रहा है. उसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया. जिसमें विभिन्न थाना के प्रभारी शामिल थे. सूचना के आधार पर टीम ने पतरातू के एक बस्ती के पास विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में एक देसी पिस्टल और कुछ गोलियां बरामद हुई. पूछताछ के क्रम में उसके निशानदेही पर 2 पिस्टल बरामद किया. एसपी ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे किए है. विक्की के निशानदेही पर अपराधी कपिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img