अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य 8 अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

पलामूः जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा को 8 अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी रिष्मा रमेशन के आदेश पर रेहला थाना प्रभारी नेमाधरी रजक ने एक टीम गठित कर कार्रवाई की और सूचना के आधार पर गढ़वा से डालटनगंज की ओर जा रही एक यात्री बस को पुलिस चेकपोस्ट पर रुकवाया. वहीं बस के रुकते ही गिरोह का सक्रिय सदस्य मनीष कुमार राम ने अपने बैग को लेकर भागने की कोशिश की. इसी क्रम में पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा.

8 अवैध पिस्टल बरामद

पूछताछ करने पर मालूम चला कि आरोपी गिरफ्तार अपराधी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह के लिए काम करता है. सभी पिस्टल को रांची सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को देने जा रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी मनीष राम के पास से 8 सेमी आटोमेटिक पिस्टल के साथ 16 जिंदा गोली और 4 मिस फायर गोली बरामद किया है. वहीं इस गिरोह में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...

Jharkhand Teacher Appointment: 8 साल इंतजार, फिर मिला नियुक्ति पत्र… लेकिन...

Jharkhand Teacher Appointment: झारखंड में 1042 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की...