मुहर्रम को लेकर 7 जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

  • सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों रहेंगे मौजूद
  • 0326-2311217, 0326-2311807, 100 रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर
  • 29 जुलाई के सुबह 6 बजे से 30 जुलाई के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष
  • 27 थाना, 2 ओपी में रहेगी विशेष निगरानी

धनबादः मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सभी थाना क्षेत्र व ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 29 जुलाई 2023 के सुबह 6 बजे से 30 जुलाई के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। इसके अलावा सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी। जिले को धनबाद, कतरास, चिरकुंडा, झरिया, गोविंदपुर, टुंडी व तोपचांची ज़ोन में बाटा गया है। वहीं जिले के 27 थाना क्षेत्र एवं 2 ओपी क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरती जाएगी।

29 जुलाई के सुबह 6 बजे से 30 जुलाई के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

जिला नियंत्रण कक्ष 29 जुलाई के सुबह 6 बजे से 30 जुलाई के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट के लिए 18 दंडाधिकारियों व 9 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एक शिफ्ट में 6 दंडाधिकारी व 3 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 0326-2311217, 0326-2311807 तथा 100 है। अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहेंगे।

27 थाना, 2 ओपी में रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड, सरायढेला, धनसार, केन्दुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, सुदामडीह, पाथरडीह, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, बलियापुर, बरोरा, तेतुलमारी, अलकडीहा, पूर्वी टुंडी, मनियाडीह तथा ईस्ट बसुरिया व लोदना ओपी में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विषयों के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Dhanbad SBI Scam: 20 साल बाद 1.25 करोड़ घोटाले के दो...

धनबाद एसबीआई में 1.25 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में सीबीआई ने 20 साल से फरार दो आरोपियों को महाराष्ट्र और रायपुर से गिरफ्तार...

Bihar NEET Solver Gang: बिहार में NEET फर्जीवाड़े का खुलासा, लखीसराय...

Bihar NEET Solver Gang: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG को लेकर बिहार में एक बार फिर धोखाधड़ी के मामले सामने आए...

JAC Special Exam 2026: मैट्रिक-इंटर छात्रों को दूसरा मौका, पहली बार...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर की विशेष, संपूरक व समुन्नत परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। जानें तिथि और नियम।JAC...