युवक की धमकी से परेशान आदिवासी महिला ने आत्महत्या कर ली, आरोपी गिरफ्तार

रांची: दुष्कर्म कर वीडियो बनानेवाले युवक के धमकियों के चलते 32 वर्षीया आदिवासी महिला को व्याकुल कर दिया और इसके परिणामस्वरूप उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक इरशाद अंसारी खलारी थाना क्षेत्र के जी टाइप क्वार्टर में रहने वाला है। आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म का वीडियों सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी जा रही है। इस महिला तीन-चार माह से परेशान थी।

मृत महिला के देवर अमित तिर्की ने बताया कि उसकी भाभी ने शुक्रवार को फोन करके इरशाद के द्वारा ब्लैकमेल किये जाने की खबर दी थी। उसने बताया कि कुछ माह पहले उसकी भाभी को कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद इरशाद ने उसे बुढ़मू अस्पताल ले गया था और इस दौरान उसने उसकी भाभी के साथ उसने दुष्कर्म की घाटना को अंजाम दीया और इस घाटना का वीडियों बना लिया था,जिसे इरशाद सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रहा था जिस से उसकी भाभी परेशान हो गई थी

शनिवार की सुबह, अमित ने इरशाद को अपने घर बुलाया और इस संबंध में उससे पूछताछ करने लगे। उस दौरान, महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा गया, तो उसे फंदे से लटका पाया गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए शाम को भेज दिया गया। पता चला है कि आरोपी इरशाद पहले खलारी थाना में निजी ड्राइवर के रूप में काम करता था। वहीं, मृत महिला का पति मनीष तिर्की एक साल से बेंगलुरु के जेल में बंद है, उसके तीन बच्चे हैं

 

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...