पटना : बिहार सरकार के वन एव पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के अगुवाई में राष्ट्रीय छात्र जनशक्ति परिषद का आज एक दिवसीय बैठक बुलाई गई। जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। साथी ही साथ लालू प्रसाद यादव के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे। बता दें कि इस कार्यक्रम में बहुत संख्या में राजद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव के द्वारा राष्ट्रीय छात्र जनशक्ति परिषद जो संगठन बनाई गई है। उस संगठन का आज अपने आवास पर बैठक रखे थे। साथ ही साथ उन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यकर्ता राष्ट्रीय छात्र जनशक्ति परिषद में शामिल हुए हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नौजवानों को चला जा रहा है, ये बहुत ही सहरानीय है। लालू यादव ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ रोजगार की बात करती है उनका रोजगार उन्हीं की तरह जुमला हो जाता है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







