पानी की समस्या को लेकर सिटी थाना पहुंचे लोग, समस्या को लेकर किया लिखित शिकायत

बोकारोः सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1बी धोबी मोहल्ला के निवासी पानी की समस्या को लेकर सिटी थाना पहुंचा। वहां पर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई। धोबी मोहल्ला के निवासी अजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 1बी में रहने वाले राजेश ठाकुर ने अवैध तरीके से 2 डीप बोरिंग खोद रखी हैं। वह टैंकर में इस पानी को बाजार में बेचता है। इसके कारण धोबी मोहल्ले के चापाकल बंद हो गए हैं और पेयजल की सप्लाई रुक गई है। मोहल्ले के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी जिंदगी काफी दुश्वार हो गई है। लोगों ने बताया कि जब दो बच्चे राजेश ठाकुर के पास पानी पीने गए, तो उन्हें वहां से डांटकर भगा दिया गया।

समस्या को लेकर किया लिखित शिकायत

आक्रोशित लोगों ने थाना पहुंचकर राजेश ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और उनके द्वारा की जा रही अवैध डीप बोरिंग को बंद करने की मांग की है। थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि धोबी मोहल्ले के लोग थाना आए थे और उन्होंने एक आवेदन दिया है। उन्होंने भारतीय रेलवे और जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात करने का भी प्रस्ताव किया है। धोबी मोहल्ले के लोगों को उनकी समस्याएं समझते हुए उन्हें जल्द से जल्द जायज़ होने की दिशा में पहल करेंगे।

 

Saffrn

Trending News

सदर अस्पताल में ‘दवा घोटाला’ का शक, स्टॉक में बड़ा खेल,...

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में दवाओं को लेकर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। दवा वितरण के रजिस्टर्ड ऑनलाइन पोर्टल और अस्पताल में मौजूद...

Jharkhand Tourism Tax Rule: अब होटलों में ठहरना महंगा, Urban Tourist...

 झारखंड में नगरीय पर्यटक कर नियमावली लागू, अब होटलों में ठहरने पर टूरिज्म टैक्स देना होगा। होटल श्रेणी के अनुसार तय होगा शुल्क।Jharkhand Tourism...

Cyber Fraud Jharkhand: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती कर महिला से 2.19...

 रांची में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से 2.19 लाख और सोलर पंप दिलाने के नाम पर...

Guava Farming Bihar: अमरूद की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय,...

 बिहार में अमरूद की खेती को बढ़ावा, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया—कम लागत में ज्यादा मुनाफा, सरकार दे रही 40% तक अनुदान।Guava...

Migrant Workers Support: खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों को हर संभव...

बिहार के श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर ने खाड़ी देशों में फंसे श्रमिकों की मदद के निर्देश दिए। लौट रहे मजदूरों और कौशल विकास...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img