निलेश मुखिया गोलीकांड : पड़ोसियों पर केस दर्ज, SSP ने दी जानकारी

पटना : पटना में निलेश मुखिया को गोली वाले मामले पर आज पटना पुलिस की तरफ से एक नया अपडेट आया है। पुलिस ने पड़ोसियों पर केस दर्ज किया है। जिसमें पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय पर केस दर्ज किया गया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस मामले की जानकारी दी है। घटना के उपयोग में लाई गई एक बाइक नालंदा से चोरी हुई थी जबकि दूसरी बाइक पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र की है। शूटर्स को 24 से 48 घंटे के अंदर पहचान कर ली जाएगी।

वही आरोपी पप्पू राय के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया। पप्पू राय ने पुलिस प्रशासन से जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं आपको बताते चलें कि बीजेपी नेता निलेश मुखिया पर गोली कांड को लेकर पप्पू राय समेत तीन लोगों को मेन अभियुक्त बनाया गया है। वह इस मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि वीडियो पर बोलने की जरूरत नहीं है। यदि वो निर्दोष है तो बयान पुलिस को देना चाहिए, उनके बिंदुओं पर अनुसंधान किया जाएगा। पप्पू राय समेत तीन लोगों को निलेश मुखिया गोली कांड में नेम अभियुक्त बनाया गया है।

आपको बता दें कि सोमवार की सुबह अपराधियों ने दीघा थाना क्षेत्र में पटना नगर निगम के पार्षद के पति की निलेश मुखिया को गोली मार दी थी। घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुंजी इलाके की है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार निलेश मुखिया अपने कार्यालय के बाहर खड़े थे। उसी दोनों अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पहले उन्हें कुर्जी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है और उसके बाद इलाज के लिए रुबन हॉस्पिटल भेजा गया है।

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...