जुआ खेलते बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड पार्षद पति-पुत्र समेत 19 लोग गिरफ्तार

नालंदा : नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में के अंबेर मोहल्ला स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड पार्षद पति-पुत्र समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इन लोगों के पास एक लाख 78 हजार रुपए नगद, ताश के पत्ते और 18 मोबाइल को बरामद किया है।

इस मौके सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेर मोहल्ला स्थित मधु कुमार के मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर जुआ खोल खेल रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार रवि कुमार उर्फ आशीष रंजन वार्ड पार्षद पति है। जबकि चंदन कुमार वार्ड पार्षद के पुत्र बताए जा रहे हैं। गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ बड़ा बाबू समेत अधिकांश अभियुक्तों का लम्बा अपराधिक इतिहास पाया गया है, जो हत्या, लूट, डकैती, शराब और हत्या का प्रयास इत्यादि कांडों में आरोप पत्रित रहे है। इनके ऊपर नालंदा पटना में कई मामले दर्ज हैं।

https://22scope.com/youth-committed-suicide-by-hanging-in-nalanda-district/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...