नगर निगम द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए गए वेंडिंग जोन में पसरा सन्नाटा

रिपोर्टः मुन्ना कुमार/ न्यूज 22स्कोप

धनबाद: नगर निगम के द्वारा पिछले दिनों कोहिनूर मैदान के समीप वेंडिंग जोन को बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया गया था. कोशिश रही की धनबाद के शहरी क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदारों को एक जगह अस्थाई रूप से बैठाया जाए. जिससे की जिले को जाम की समस्या से निजात मिल सके. पर यह दावा खोखला साबित हो रहा है. वेंडिंग जोन में 192 के करीब दुकाने बनाई गई है. वेल्डिंग जोन निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई थी. जिसमें कुछ फुटपाथ दुकानदारों को शिफ्ट भी किया गया था. पर वेंडिंग जोन में इन दिनों सन्नाटा छाया हुआ है. 2-4 दुकान ही आपको खुला देखने के लिए मिल पाएगा.

लोग यहां आना पसंद नहीं कर रहे

दुकानदार यहां अपना दुकान अपनी दुकान लगाने से कतराते हैं. वजह यह है कि ना तो यहां सही दिशा में रास्ता है और ना ही इस गाहक लोग पहुंचते हैं. जिससे यहां जो दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे हैं, उनको अपनी रोजी रोटी के लिए आफत उठाना पड़ रहा है. दुकानदार बताते हैं कि दो-चार दिन पर ही वह एक या दो सो रुपए की दुकानदारी कर पा रहे हैं. जिससे उनकी रोजी-रोटी पर बन गई है. लोग यहां आना पसंद नहीं कर रहे हैं.

नए उपायुक्त आने से फुटपाथ दुकानदारों में उम्मीद 

दुकानदारों ने बताया कि पूर्व में भी नगर आयुक्त और जिला प्रशासन को रास्ते की समस्या से अवगत कराया था, पर कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण दुकानदार खाली बैठे हुए हैं. नए उपायुक्त आने से फुटपाथ दुकानदारों के लिए एक उम्मीद का किरण जागी है. अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन और नगर निगम वेंडिंग जोन के रास्ते और बाकी बचे फुटपाथ दुकानदारों को शिफ्ट कराने और उन्हें व्यवस्था देने में कब तक पहल कर पाएगा.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...