सासाराम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए कराया गया वेंडिंग जोन का निर्माण

सासाराम : सासाराम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया लेकिन फुटपाथी दुकानदार वेंडिंग जोन में जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सासाराम के एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चला कर नगर के विभिन्न चौक-चौराहा के फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में भेजा गया। इस दौरान विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार के अलावा सासाराम नगर निगम व मुफस्सिल थाना की टीम भी मौजूद रही।

2 महीने पहले भी सासाराम के फुटपाथ के दुकानदारों को वेंडिंग जोन में जाने के लिए कहा गया था – SDM डॉ. नेहा कुमारी

आपको बता दें कि दो महीने पहले भी सासाराम के फुटपाथ के दुकानदारों को वेंडिंग जोन में जाने के लिए कहा गया था। कुछ दिन बेंडिंग जोन में लोगों ने खरीदारी भी की। लेकिन फिर सब्जी, फल आदि का ठेला पुण: चौक चौराहा पर लगने लगा। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति हो गई। ऐसे में सासाराम के एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

Sasaram Police 1 2 22Scope News

Sasaram Police 2 1 22Scope News

हम सब की जवाबदेही है कि शहर को साफ सुथरा रखें – SDM

एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने बताया कि यह हम सब की जवाबदेही है कि शहर को साफ सुथरा रखें। ऐसे में जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम और आम शहरी की सहभागिता जरूरी है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ भी होगी।

Sasaram Police 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ग्राम सड़क पर फिर अतिक्रमण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, DM से लगाई स्थायी कार्रवाई की गुहार

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...