एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा वासेपुर भूली का इलाका, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

धनबादः एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा वासेपुर भूली का इलाका. भूली ओपी थाना क्षेत्र आजाद नगर जया साइबर कैफे में मंगलवार को अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. देखते ही देखते लोगों का घटना स्थल पर भीड़ इकट्ठा होने लगी. सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा और बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, भूली ओपी प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है. इस मामले डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस जांच में जुट गई है, जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कारवाई की जाएगी.

प्रिंस और गोपी ने 3 लाख की मांगी थी रंगदारी

जया साइबर कैफे के मालिक प्रवेज आलम ने बताया की दो लोग बाइक पर सवार थे, मुंह पर पट्टी बांधे हुए थे. दुकान से कुछ दूरी से तीन राउंड फायरिंग कर भाग निकले. दुकान मालिक ने बताया की प्रिंस खान और गोपी खान के द्वारा 3 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी. नही देने पर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रिंस पुलिस के लिए बनता जा रहा सिरदर्द

वहीं एक तरफ पुलिस प्रिंस के गुर्गों पर शिकंजा कस्ती जा रही है. तो दूसरी ओर प्रिंस घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाता जा रहा है. हाल ही में प्रिंस के दो गुर्गे हथियार सप्लाई करने वाला और किशन खान और उसका ड्राइवर सोनू उर्फ तौसीफ अंसारी को बैंक मोड़ पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम की है.उसके बाद भी प्रिंस के गुर्गों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है. गोली बारी की घटना को अंजाम देकर प्रिंस अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता जा रहा है, और पुलिस के लिए सिरदर्द बनाता जा रहा है.

पुलिस और टाइगर पेट्रोलिंग की कमी

जिले में पुलिस बल की कमी पहले से है, इधर टाइगर मोबाइल पेट्रोलिंग काफी प्रभावित हुआ है. जाहिर है कि पुलिस अधिकारियों और बल की कमी का असर विधि व्यवस्था पर पड़ रहा है. हाल के दिनों में अपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी से यह साबित हो रहा है. एक तरफ जिले में पुलिस अधिकारियों के कई पद खाली हैं. वहीं दूसरी तरफ क्राइम बढ़ा है. हाल के दिनों में हत्या चोरी डकैती और छीनतई की कई वारदातें हुई है. पिछले 15 दिनों में जिले में तीन हत्याओं के साथ डकैती की दो, लूट की चार, छीनतई की 4 वारदातें हुई है. चोरी के भी 7 बड़े मामले सामने आए है. इससे यही अनुमान लगाया जा रहा है की अपराधी बेलगाम हो गए है, या पुलिस का डर खत्म हो गया है.

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...