सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद, लगातार 22वें दिन आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी

पटना : पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड परिसर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी कर राज्य स्तरीय विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं फैसलेटरो का प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी रहा। राज्य सरकार के सख़्त रूख़ अपनाने के बावजूद आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल अब तक नहीं टूटा है। हड़ताल की वजह से मरीज़ों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

बता दें कि 22 दिन से आशा दीदी अपनी मांगों को लेकर फुलवारीशरीफ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने धरना पर बैठी है। ओपीडी बंद है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा की केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा हमलोगो की मांग जबतक नहीं मानी जाएगी तो अनिस्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। आम मरीज़ों को इलाज कराने में दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

मालूम हो की बीते 12 जलाई से राज्य के 90 हज़ार से अधिक आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितक़ालीन हड़ताल आज भी जारी है। आशा वर्कर पिंकी देवी ज्योति कुमारी ने बताया कि सरकार को चाहिए की वो उनके जायज़ मांगों पर सकारात्मक विचार पर हड़ताल को अतिशीघ्र समाप्त करने की कोशिश करे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...