Advertisement
Advertisement

युवक ने घर में ही गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

बेगूसराय : फंदा डालकर की आत्महत्या – बेगूसराय में एक युवक ने घर में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान हेमरा चौक के रहने वाले शंभू प्रसाद दास का 34 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बात से नाराज़ होकर कुछ दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई।

वहीं आशीष के द्वारा अपनी पत्नी को कई बार अपने ससुराल से पत्नी को लाने के लिए भी गया। लेकिन इसके बावजूद भी पत्नी वापस नहीं लौटी। लगातार उसे फोन के माध्यम से पत्नी से बातचीत होते रहा लेकिन इसके बावजूद भी पत्नी अन्यसुना कर दी। फिर मंगलवार की रात किसी बात को लेकर मोबाइल पर ही पति-पत्नी में विवाद हुआ इसी से आवेश में आकर आशीष ने गले में फंदा डालकर घर में ही आत्महत्या कर लिया। घरवाले कुछ समझ पाते तब तक में आशीष में गले में फंदा डालकर लटक गया।

फंदा डालकर की आत्महत्या

वहीं गले में फंदा डालकर लटका हुआ परिजनों ने देखा तो आनंद-खनन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतरकर नीचे रखा और उसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रतनपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर रतनपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष कुमार का शादी पिछले साल ही हुआ है।

https://22scope.com/bjp-protection-to-the-criminals-of-begusarai-gangrape-and-murder/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...