रिकवरी एजेंट से लूट की कोशिश में शामिल 2 अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार, 7 कांडों का किया खुलासा

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल/ न्यूज 22स्कोप

धनबाद: टुंडी में रिकवरी एजेंट से लूट की कोशिश में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोंनो लुटेरे को धनबाद एसएसपी ने आज मीडिया के सामने पेश किया। इसके साथ ही पिछले दिनों लूट और हत्या के कुल 7 घटनाओं का भी धनबाद पुलिस ने खुलासा किया। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से 1 पिस्टल, 5 गोली और लूट में प्रयुक्त बाइक भी जब्त हुई है। पकड़े गए अपराधियों ने 7 महत्वपूर्ण कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जिसमें बरवाअड्डा में पुजारी के घर डाका, टुंडी में दुकान में डाका समेत यह ग्रुप एक हत्याकांड में भी शामिल रहा हैं। गैंग में कुल 8 अपराधी शामिल हैं। जिसमे मकबूल अंसारी निरसा और दूसरा अकबूल अंसारी टुंडी का रहने वाला है। अन्य अपराधी जामताड़ा जिले से जुड़े हुए हैं। गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...