पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट में शामिल 12 अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी में बीते लूट की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना केसरिया प्रखंड में बीते दिनों प्रखंड कर्मी के साथ हुई लूट में शामिल पांच अपराधी एवं चार किशोर को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी कंतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली। कुछ अपराधी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे है। फिर डीएसपी चकिया के नेतृत्व में कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर पांच अपराधी एवं चार किशोर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गिरफ्तार अपराधियों के तलाशी के दौरान दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, 1.5 किलो चरस, तीन बाइक, 12 जिंदा कारतूस, 14 मोबाइल फोन और एक लूट का टैब बरामद किया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान इन अपराधियों ने बीते दिनों केसरिया प्रखंड कर्मी के साथ गोली मारकर लूटने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

दूसरी घटना घोरासाहन थाना क्षेत्र की है जहां बीते 48 घंटा पहले एक पेट्रोलपंप कर्मी को घायल कर लगभग 2.25 लाख रुपया एवं बाइक लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में शामिल तीन अपराधियों को लूट के 96 हजार रुपया एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी श्री मिश्रा ने बताया कि सिकरहना एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने महज 48 घंटों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...