चिराग का CM नीतीश पर हमला, कहा- कितने गंभीर हैं विशेष राज्य के दर्जे के लिए

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विशेष राज्य के दर्जे पर दिए गए बयान को लेकर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम नीतीश विशेष राज्य के दर्जे के लिए कितने गंभीर हैं। जितनी बार नीति आयोग की बैठक हुई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत विरोध की वजह से बैठक में नहीं गए। वहां एक औपचारिक मंच था जहां पर विशेष राज्य के दर्जे की आप मांग कर सकते थे।

आजादी के 75 साल बाद भी अगर किसी राज्य को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़े ये उस राज्य के नेतृत्व की गलत नीतियों को दर्शाता है। 33 साल से इन लोगों ने क्या किया जो आज भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़ रही है। वहीं सीएम नीतीश के द्वारा एजेंट वाले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा चिराग मॉडल जन भावनाओं का प्रतिबिंब था। भले मुख्यमंत्री अपने आप को दिलासा देने के लिए किसी का एजेंट मुझे बता दे लेकिन वह जानते हैं। उनकी गलत नीतियों की वजह से नीतियों की वजह से ये तीसरे नंबर की पार्टी बनी है।

वहीं राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस देने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा की मर्यादा होती है। उचित आचरण सदन के पटल पर होना बहुत जरूरी है। लोकसभा और राज्यसभा के आप सांसद होते हैं। ऐसे में आपके एक्शंस रिफ्लेक्ट करते हैं। देश की भावनाओं को और उसकी मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है।

https://22scope.com/administration-should-kill-farmers-in-katihar-government-is-sitting-idly-by-chirag-paswan/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...