हवाला कारोबार से जुड़े गैंग का पर्दाफाश, ASP संचालक समेत 5 गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए सीएसपी संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार हवाला कारोबारियों के पास से तीन लाख कैश और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साइबर थाने के पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मौनिया चौक के समीप कार्रवाई की है।

गिरफ्तार हवाला कारोबारियों में गोपालगंज के इंदरवा के रहनेवाले विनोद कुमार और सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जहांगीर हुसैन, सरवर अली, हसरत अली और मकसूद हुसैन शामिल है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हवाला कारोबार से जुड़े लोग अवैध रूप से पैसों की निकासी करने पहुंचे हैं।

सूचना मिलते ही छापेमारी कर तीन लाख कैश समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सीएचपी संचालक भी शामिल है। जो कालाधन को वाइट मनी करने का काम करता था। एसपी ने कहा कि हवाला कारोबार से जुड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बेहतर काम करने के लिए साइबर थाने की पूरी टीम को पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र के लिए अनुशंसा की जाएगी। वहीं, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

https://22scope.com/gopalganj-police-arrested-7-people-including-2-women-with-huge-amount-of-ganja-from-tempo/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की मजबूत...

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy, जमशेदपुर: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड की टीम ने केरल के खिलाफ पहले दिन मजबूत प्रदर्शन...

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...