पुलवामा में सीआरपीएफ जवान शहीद

गिरिडीहः जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में  सीआरपीएफ जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी है। उनका नाम अजय कुमार देवरी था, जो ढेंगाडीह क्षेत्र के निवासी थे। शनिवार की सुबह, वे पुलवामा के अवंतिपुरा क्षेत्र के पास ड्यूटी में थे।

इस दौरान आतंकवादियों ने वहां पर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया इस दौरान अजय कुमार देवरी मौके पर ही सहीद हो गये। अजय कुमार देवरी ने 2016 में सीआरपीएफ में शामिल होकर देश की सेवा में योगदान दिया था।

वे हाल ही में एफ/112 बटालियन में तैनात थे और उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में दी गई थी।  आज उनकी ड्यूटी मोर्चा पर संतरी के क्षेत्र में थी। उनके परिवार को इस खबर की सूचना सीआरपीएफ द्वारा दी गई है।

अजय कुमार देवरी के परिवार का दिल टूट गया है। उनके पिता राजू राय और पत्नी स्वाति अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं। उनका परिवार गिरिडीह के पटेल नगर में किराए के मकान में रहता है। उनके गांव में भी लोगों की भीड़ उमड़ी है।

शनिवार को वे घर आने वाला थे, और उनका हवाई टिकट भी बुक हो चुका था। उन्होंने अपनी पत्नी से भी बात की थी और उन्होंने बताया था कि वे आज घर आ रहे हैं।

अजय कुमार देवरी ने देश की सेवा में अपनी जान न्यौछावर की और उनकी शहादत ने उनके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img