भारत में एक ऐसे प्रधानमंत्री जिसे पूरी दुनिया कर रही है सलाम, तिरंगा यात्रा में शामिल हो बोले राज सिन्हा

 धनबाद: धनबाद में राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसे स्थानीय विधायक राज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार एवं अन्य लोग शामिल हुए । खुद राज सिन्हा भी बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह नया भारत है हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व आज का यह तिरंगा यात्रा एक मैसेज देगी मैसेज यह होगा कि हम अपने तिरंगा के आन बान और शान को बढ़ाएंगे उसे बरकरार रखेंगे और किसी भी तरह से इस पर आंच नहीं आने देंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में एक ऐसे व्यक्ति प्रधानमंत्री हैं जिसे पूरा विश्व आज सम्मान की दृष्टि से देखा है। उन्हें प्रणाम/सलाम करता है ।भारत मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तेजी से उभर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल भी रिकॉर्ड संख्या में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लाखों तिरंगा बांट करके सफल बनाया गया था इस बार भी आजादी का अमृत महोत्सव को कुछ इसी तरह से सेलिब्रेट किया जाएगा ताकि भारत के गौरव को पूरा विश्व देख सके।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...