SHO नंद किशोर यादव की शहादत से अररिया में पसरा मातम

अररिया : समस्तीपुर के मोहनपुर थाना अध्यक्ष शहीद नंद किशोर यादव की शहादत से अररिया में मातम पसरा है। पशु तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। जिस आनन-फानन में बेगूसराय में एडमिट कराया गया था। लेकिन हालात बिगड़ने पर पटना के आइजीएमएस ले जाया गया। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। नंदकिशोर यादव अररिया के पलासी के रहने वाले थे

जश्न ये आजादी के मौके पर माटी के लाल को खोने पर पलासी के दीघली गांव में गम व गुस्से का माहौल है। सभी लोग उन्हें याद कर रहे हैं। नन्द किशोर यादव चार भाई में सबसे छोटे थे। 2009 बैच में अवर निरीक्षक पद पर बिहार पुलिस में इनकी नियुक्ति हुई थी। जिनकी शादी जोकीहाट थाना क्षेत्र के बहारबाड़ी गांव में हुई थी। नंदकिशोर यादव अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चे छोड़ गए हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...