रैयती जमीन पर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन पर बिना मुआवजा दिए कार्य करने का आरोप

कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में एनएच 31 से सटे महतो अहरा तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य ग्रामीणों के विरोध के बाद रोक दिया गया है। दरअसल झुमरी तिलैया नगर परिषद की ओर से जिस महतो अहरा तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर टेंडर निकाला गया था और तकरीबन 2 करोड़ की लागत से होने वाले कार्य का 14 अगस्त को शिलान्यास भी किया गया, लेकिन अब काम पूरी तरह से रोक दिया गया है।

ग्रामीणों ने तालाब के बीचोबीच रैयती प्लॉट होने का बोर्ड भी लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन जिस महतो अहरा तालाब के सौंदरीकरण का योजना लाई है। वह तालाब रैयती प्लॉट पर है और इससे पहले भी एनएचएआई के द्वारा अधिग्रहण किए जाने के कारण तालाब के रैयतों को मुआवजा भी मिला है, लेकिन इस बार बिना मुआवजा के नगर प्रशासन जबरन कार्य करना चाह रही है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यह तालाब उनकी पुस्तैनी है और तकरीबन 40 परिवार के खेतों में इस तालाब से पटवन की जाती थी, लेकिन बगैर ग्रामीणों को सूचना दिए तालाब का पानी बहा दिया गया और अब तालाब पर सौंदर्यीकरण की योजना पास कर कार्य किया जा रहा था, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। इधर इस मामले को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, टेंडर निकाली गई है, तो लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट भी नगर परिषद के पास होना चाहिए।

रिपोर्टः कुमार अमित

FJCCI Election 2026: 13 सितंबर को होगा चेंबर चुनाव, 31 अगस्त...

FJCCI चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में सरगर्मी बढ़ गई है। 13 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 31 अगस्त से 1...

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...

Jharkhand Land Mutation: झारखंड में 65,556 दाखिल-खारिज मामले लंबित, निपटाये मामलों...

झारखंड में दाखिल-खारिज के 65,556 मामले लंबित हैं। अब तक 12.31 लाख मामलों का निपटारा हुआ, जबकि 12.69 लाख आवेदन खारिज हो चुके हैं।Jharkhand...