सासाराम : चोरी के एक मोबाइल के साथ रेल पुलिस सासाराम ने शख़्स को गिरफ्तार किया। सासाराम जीआरपी थानाध्यक्ष मोहम्मद केएम खान ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों के सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया गया इसी दौरान सासाराम जंक्शन के टिकट काउंटर के पास जांच के समय यह शख्स पुलिस को देखकर भागने लगा। जहां संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर जांच किया तो उसके पास से मोबाइल एक चोरी का बरामद किया गया है।
ब्लेड भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार शख़्स रोहतास जिला के संझौली थाना क्षेत्र के सुसाडी़ के शिवजी राम के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सोनू बताया गया है।
दयानंद तिवारी की रिपोर्ट


