बेगूसराय पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, फर्जी दारोगा गिरफ्तार

बेगूसराय : फर्जी दारोगा गिरफ्तार – बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी

सफलता हाथ लगी है। बेगूसराय की पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को

एसटीएफ का बेगूसराय इंचार्ज बताकर दर्जनों लोगों से अब तक ठगी कर चुका था। आरोपी की पहचान

दरभंगा जिला के रहने वाले भावेश चौधरी के रूप में की गई है। आरोपी के पास कई एटीएम कार्ड,

बैंक के पासबुक, पुलिस की वर्दी एवं स्टार भी बरामद किए गए हैं।

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी भावेश चौधरी महीने में 20 दिन लगभग अपने गृह जिला दरभंगा

में रहता था। 10 दिन बेगूसराय में रहकर पहले लोगों के बारे में पता लगता था। जब किसी के किसी अपराध में

सम्मिलित होने की सूचना प्राप्त होती थी तब फिर यह अपने आप को एसटीएफ का बेगूसराय प्रभारी बताकर

उससे अवैध रुपए की उगाही किया करता था। इसी सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस के द्वारा भावेश चौधरी

को एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को भावेश चौधरी के द्वारा लिखित

एक डायरी भी प्राप्त हुई है जिसमें उसने अब तक किन-किन लोगों से ठगी की है इस बात का जिक्र किया गया है।

फिलहाल पुलिस उस डायरी को खंगाल रही हैं तथा डायरी में वर्णित लोगों की पहचान कर पूछताछ करने में जुट गई है।

फर्जी दारोगा गिरफ्तार

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की पूरी छानबीन के बाद जो भी लोग अपराध में लिप्त पाए जाएंगे उन पर भी कार्रवाई की

जाएगी। फिलहाल पुलिस भवेश चौधरी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की भी उम्मीद

है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन एवं एक बाइक की चाबी भी जब्त की है। प्राप्त जानकारी के

अनुसार आरोपी भावेश चौधरी ने वर्ष 2021 में एसआई का एग्जाम भी दिया था,

लेकिन वह उसमें उत्तीर्ण नहीं हो पाया था।

https://22scope.com/orgy-of-criminals-shot-and-injured-a-young-man-in-begusarai/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img