बाढ़ में पेट्रोल पंप मालिक से 5 लाख रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ के काजीचक एनएच पर स्थित फुलेश्वर पेट्रोल पंप के मालिक अजय कुमार से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी समसी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर के चोंदी मोहल्ले का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है। तीन दिन पूर्व पेट्रोल पंप पर चार अपराधी आ धमके। पंप कर्मचारी दिनेश कुमार तथा राकेश गिरी के साथ मारपीट करते हुए पेट्रोल पंप को बंद करने की धमकी दी। इसके बाद पांच लाख रुपए की डिमांड की और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

दारोगा ने बताया कि आरोपी पर पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी काजीचक निवासी राहुल शर्मा को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...