रात में अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन करना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

गढ़वाः अवैध तरीके से लकड़ी का परिवहन करते एक पिकअप जब्त कर रंका पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जिला के रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एसआई सरवन कुमार अवैध रूप से ले जा रहे है कीमती लकड़ी के साथ 05 लोगों को दबोचा और न्याय हिरासत में भेजा.

गिरफ्तार आरोपी रात 12 बजे के करीब चुतरू पंचायत के बांदु गांव से इमारती लकड़ी गढ़वा की ओर ले जा रहे थे. जिसकी सूचना रंका थाने को दी गई. रंका थाना प्रभारी एसआई सरवन कुमार पीछा कर NH 343 बजनवा के पास पिकअप से भरी इमारती लकड़ी को 05 लोगों के साथ पड़कर रंका थाना लाया.

इस संबंध में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कांड संख्या 130/2023 दिनांक- 25.08.2023 धारा 414/34 भादवी 33 इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1927 के प्राथमिक अभियुक्त व्यापारी वहांन सहचालक फिरोज अंसारी(32), मशीन अंसारी (30), अली अंसारी (43), सगीर अंसारी (30), जुबेर अंसारी (36) है.

इस संबंध में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि लकड़ी तस्कर कार से रेकी कर रहे थे. यह सभी चुतरू पंचायत के बांदु गांव के हैं. जो अवैध रूप से लकड़ी की तस्कर कर रहे थे. जिन्हें वाहन पर लदे लकड़ी के साथ एक कार भी पकड़ा गया. इन सभी को न्यायिक हिरासत गढ़वा भेजी गया.

रिपोर्टः आकाशदीप

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...