झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जवानों ने किया प्रदर्शन

बोकारोः झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जवानों ने आज उपायुक्त कार्यालय समक्ष प्रदर्शन किया. होमगार्ड के जवान अमरेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि हम होमगार्ड के जवान 1988 से लगातार 400 जवान बीएसएल में सेवा देने का काम करते आए हैं. लेकिन आज हमें हटाकर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि जब भी बोकारो स्टील प्लांट में सीजीएम या बड़े अधिकारी आते हैं. तो नई सिक्योरिटी गार्ड लगाने की बात कहते हैं.

जवानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

जवानों ने बताया कि 2010 में भी पहले ऐसा ही हुआ था. फिर उसपर रोक लगाया गया और अब 2023 में भी नए अधिकारियों के आने से प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाने की बात कही जा रही है. हम 400 जवानों में से 68 जवानों को हटाने की बात कही जा रही है. हमने उपायुक्त को ज्ञापन दिया है. फिर 28 अगस्त को आकर मुलाकात करेंगे अगर हम जवानों की बात पर सुनवाई नहीं होती हो तो हम रोड पर आएंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे. जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करेंगे.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...