भाई-बहन के स्नेह का विशेष धागा हो रहा तैयार

हजारीबाग: जिले में भाई-बहन के स्नेह का विशेष धागा तैयार हो रहा है. 20 महिलाओं का समूह राखियों के इस कारोबार से जुड़ी हैं. सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास से आत्मनिर्भर हजारीबाग की परिकल्पना बनाई गई है. इस व्यवसाय में 1000 से अधिक सदस्यों को जोड़ा गया है. यह हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में रहकर अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहे हैं.

इस कोशश में जीटी भारत संस्था मदद कर रही है. यह प्रयास जयंत सिन्हा के व्यक्तिगत और निजी प्रयास से संभव हो पाया है. इस संस्था से जुड़ कर कई महिलाएं राखी तैयार कर रही है. इन राखीयों को झारखंड सरकार के पलास मार्ट के अलावा कई अलग अलग सेंटर में पर बिक्री की जा रही है. इस संस्था में निखत परवीन, इफरत परवीन, नुरेश खातून, परमिलू खातून, नीतू देवी, मधु देवी, सफिया परवीन, रूबी परवीन समेत कई महिलाएं शामिल है.

ग्रैंड थॉर्टन के लिए काम करने वाली दिव्या भारती ने बताया कि दो वर्षों से आत्मनिर्भर हजारीबाग कार्यक्रम के तहत महिलाओं और पुरुष को रोजगार से जोड़ा जा रहा है.

रिपोर्टः शाशांक शेखर

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...