Advertisement
Advertisement

जहानाबाद पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद जिले में लगातार लूट एवं हत्या की घटना हो रही थी। इससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। जिसको लेकर पुलिस के द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के दिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक गिरोह कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी किया गया जिसमें तीन अपराधीयों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। अपराधियों के पास से चार हथियार एवं पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। साथ ही जीस वाहन से घटना को अंजाम देते थे पुलिस ने उसे भी जप्त किया है। एसडीपीओ ने बताया कि इन लोगों के पास से लूटी हुई कुछ पैसा भी बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि 72 घंटे का जिले में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था जिसमें लूट एवं हत्या की आरोपी को चिन्हित किया गया था ।लेकिन पुलिस को बड़ी सफलता मिली तीन संगीन अपराधी एवं हथियार भी बरामद किया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और इसके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं सभी लोगों को तलाश किया जा रहा है। उन लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा इस गिरफ्तारी के बाद जिले में अपराध पर लगाम लग सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी अपराधी है जो बड़ी घटना को अंजाम देते थे पुलिस लगातार इनको पकड़ने के लिए फिराक में लगी हुई थी। तीनों अपराधी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। एडीपीओ का कहना है कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है कुछ और अपराधी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...