Commercial Advertisment

गुमशुदा बेटे की तलाश की फरियाद लिए परिजन ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

धनबादः निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोपाटांड़ बाउरी टोला निवासी तापस बाउरी के सोमवार की सुबह अचानक घर से निकल जाने पर परिवार एवं गांव के लोग काफी चिंतित है। उसकी तलाश में गांव एवं परिवार के सदस्य चारों तरफ उसकी खोजबीन कर रहे है। मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा है। गुमशुदा बेटे की तलाश की फरियाद लिए परिजन ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

फार्म भरने की बात कह घर से निकला था युवक

गांव के एक सदस्य ने बताया कि तापस बाउरी बीएसके कालेज मैथन में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। आज सुबह करीब 9 बजे वह घर से यह कह कर गया कि फार्म भरने निरसा जा रहा है। परंतु करीब 11 बजे उसका लिखा हुआ एक पत्र घर से बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि उसे घर मे रहना अच्छा नहीं लगता है, साथ ही उसे मांसाहार भी पसंद नहीं है, इसलिए वह घर छोड़ कर जा रहा है। वह वैराग्य जीवन व्यतीत करना चाहता है, इसीलिए उसे खोजने का प्रयास न किया जाए।

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...