Advertisment

ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थित में मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में आज ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थित में मौत के बाद एक तरफ जहां इलाके में सनसनी फैल गई है तो वही तरह-तरह की चर्चाएं भी आम है। वहीं उक्त मामले में मृतक अभिनंदन कुमार के परिजनों ने पत्नी सहित ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर गांव की है।

मृतक के भाई ने कहा कि डेढ़ माह पूर्व ही समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बमैया निवासी अभिनंदन कुमार की शादी गणेश पाठक की पुत्री से हुई थी। दो दिन पूर्व ही अभिनंदन अपने ससुराल आया था। लेकिन आज परिजनों को उसके मौत की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो अभिनंदन के ससुराल में सिर्फ उसकी पत्नी के दादा एवं मां मौजूद हैं। जबकि अभिनंदन की पत्नी एवं उसके ससुर मौके से फरार हैं।

परिजनों ने बताया कि मृतक अभिनंदन कुमार के गले पर फंदे का निशान है और हाथ में कटे का एवं शरीर पर चोट के निशान है। इसलिए स्पष्ट रूप से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभिनंदन की पत्नी चरित्रहीन थी। इस बात की जानकारी जैसे ही अभिनंदन को लगी परिवार वालों ने मिलकर अभिनंदन की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना की सच्चाई क्या है।

https://22scope.com/a-friend-who-came-to-settle-the-dispute-between-husband-and-wife-was-shot-dead/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...