ग्रामीणों ने झाडू दिखाकर आउटसोर्सिंग प्रबंधन का किया विरोध

बाघमारा: बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-02 अंतर्गत संचालित खेमका आउटसोर्सिंग माईन्स के विरोध मे मन्द्रा,बरोरा,नदखुरकी पँचायत सहित कई ग्राम के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।

ग्रामीण एकता मंच बाघमारा के बैनर तले सैंकड़ों की संख्या में महिलाएँ सहित ग्रामीणों ने जुलूस की शक्ल में आये माईन्स परिसर में दाखिल होकर कम्पनी के कार्य को अनिश्चितकाल के लिए बाधित करते हुए धरने में शामिल हुए।

आंदोलनकारियों की माने तो कई मांगो को लेकर बाघमारा सीओ के उपस्थिति में यह सहमति बनी थी कि हेमंत सरकार के आदेशानुसार स्थानीय को 75 प्रतिशत नियोजन देते हुए कुल 60 नियोजन दिया जाएगा।

पर इस मुद्दे पर प्रबंधन की ओर से अबतक किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं हुआ।साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि प्रबंधन गुंडई कर ग्रामीणों के मांगो को दरकिनार कर रही है।

इस परिस्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी उग्रता का प्रदर्शन करते हुए कम्पनी को बाधित कर दिया है।इस बीच कई वार्ता का भी दौर चला पर बात नही बनी है।फिलहाल कम्पनी का कार्य यथावत बाधित है।

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...