ग्रामीणों ने उत्पादन स्थल पर हैवी ब्लास्टिंग का किया विरोध, कहा- सिर्फ अश्वासन देती है प्रबंधन

निरसा (धनबाद) : जिला के निरसा क्षेत्र में स्थित ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग में मुगमा मोड़ के ग्रामीणों ने हैवी ब्लास्टिंग की आशंका को देखते हुए उत्पादन स्थल पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की विरोध को देखते हुए सोमवार की सुबह कापासारा कोलियरी प्रबंधक निरसा पुलिस, सीआईएसएफ एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम उत्पादन स्थल पहुंची।

काफी संख्या में पुलिस की जुटान को देखते हुए ग्रामीण उत्पादन स्थल से हट गए। कापासारा प्रबंधन पुलिस के घेराबंदी में उत्पादन चालू किया। ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई दौर की बातचीत हुई है। प्रबंधन सिर्फ अश्वासन देती है। इसके बावजूद हैवी ब्लास्टिंग किया जाता है। हैवी ब्लास्टिंग की वजह से घरों में दरारें पड़ रही है। जब भी कोलियरी द्वारा ब्लास्टिंग किया जाता है, बच्चे डर से उठ जाते हैं।

ब्लास्टिंग से ऐसा लगता है ना जाने कब कोई अनहोनी घटना हो जाय। प्रबंधन पुलिस प्रशासन का भय दिखाकर जबरन काम कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हैवी ब्लास्टिंग हुई तो हमलोग भी पथराव शुरू कर देंगे। जिसका जिम्मेवारी ईसीएल प्रबंधक की होगी।

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...