Commercial Advertisment

इंडिया के पहले हिप हॉप रियलिटी शो “हिप हॉप इंडिया” में राहुल भगत का हुआ सलेक्शन

रांचीः सेंसेशनल डांस अकैडमी रांची के छात्र राहुल भगत का सलेक्शन इंडिया के पहले हिप हॉप रियलिटी शो “हिप हॉप इंडिया” में हुआ है। जिसके जज बॉलीवुड डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा एवं अभिनेत्री नोरा फतेही है। राहुल भगत जो की टॉप 6 में थे, उनका चयन अब टॉप 3 में हो गया है। जिसके साथ ही अब वह इस शो के फाइनलिस्ट बन चुके हैं।

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में दिखा चुके हैं डांस का जलवा

राहुल रातू रोड रांची के रहने वाले हैं जो पिछले 13-14 सालों से सेंसेशनल डांस एकेडमी में रवि तिग्गा से डांस के गुर सिख रहे हैं। इससे पहले भी कई डिस्ट्रिक्ट लेवल, स्टेट लेवल, जोनल लेवल, साथ ही साथ डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में अपने डांस का जलवा दिखा चुके हैं। पिता-रमेश भगत झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं। मां- दयामणि देवी हाउसवाइफ है। उक्त जानकारी सेंसेशनल डांस अकैडमी के डायरेक्टर रवि तिग्गा और अनमोल खलखो ने दी।

 

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंत्री श्रवण...

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी स्थित...

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...