एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव को कुंआ में फेंका

भागलपुर : भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आर्दशनगर गांव के जिच्छो पोखर के पास किशोरी मोदी के खेत में शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों के द्वारा अज्ञात महिला की हत्या कर कुंआ में फेका। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार को दी गई। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने दुरभाष पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की सूचना दी।

बता दें कि घटनास्थल पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार और महिला थाना प्रभारी किरण सोनी दलबल के साथ पहुंचकर महिला का शव को कब्जे में कर घटना की छानबीन करते हुए महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। वहीं घटना को लेकर महिला थाना प्रभारी किरण सोनी ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। घटना तहकीकात करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

UPI Payment: दिवाली तक टला 0.4% MDR शुल्क, व्यापारियों को राहत;...

 NPCI ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% MDR शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है।...

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...