स्कॉर्पियो और जेवरात की हुई चोरी की घटना का खुलासा, एक गिरफ्तार

रांची: पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में दो माह पहले अनूप कुमार साहू नामक व्यक्ति के घर से स्कॉर्पियो और जेवरात की हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है।

इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम विवेक सिंह मुंडा है, जो तमाड़ थाना क्षेत्र के सलगाडीह थाना क्षेत्र के निवासी है।

आरोपी के पास से पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ ही चोरी हुई जेवरात भी बरामद कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अनूप के घर के बाहर दरवाजा में ताला लगा दिया था।

मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी ग्रामीण एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि बीते दो जुलाई की रात अनूप साहू के घर में घुसकर चोरों ने 3.50 लाख के जेवरात और स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था जब अनूप और उनके परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे।

अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद बाहर से घर का दरवाजा भी बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर नहीं निकले। मामले की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जो चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी बीच, पुलिस को नामकुम थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी मिली, जो लावारिस हालत में थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। इसी बीच, 28 अगस्त को तमाड़ इलाके से एक बाइक की भी चोरी हुई थी, और पुलिस की तफ्तीश के बाद आरोपी विवेक को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ही अनूप के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास से स्कॉर्पियो की चाभी के अलावा उसकी निशानदेही पर चोरी हुई जेवरात भी बरामद कर लिया।

वहीं, एक दूसरी घटना में, अरगोड़ा थाने की पुलिस ने ऑटो चालक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपियों में कडरू निवासी एस खान और साजिद अंसारी शामिल हैं। बीते 31 अगस्त को पार्किंग शुल्क नहीं देने पर वसूली करने वाले लोगों ने हिंदपीढ़ी निवासी ऑटो चालक मो. जुबैर को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

मो. जुबैर ने पुलिस को बताया कि वह बीते बुधवार को दो बजे एक यात्री को लेकर अरगोड़ा स्टेशन गया था। पार्किंग में गाड़ी लगाने के बाद स्टेशन गया। वापस आने के बाद आरोपी साजिद ने दस रुपये मांगा, लेकिन खुला पैसा नहीं होने की वजह से उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर, आरोपी साजिद ने उसके साथ धक्का मुक्की कर दी।

अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने मारपीट करना शुरू किया, और इस दौरान उसने चाकू से गर्दन में मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया, और आरोपी वहां से भाग निकले। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और अन्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...