कटिहार में अबतक की सबसे बड़ी विदेशी शराब की खेप को किया जब्त

कटिहार : कटिहार में अबतक की सबसे बड़ी विदेशी शराब की खेप को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने 10 हजार लीटर से भी अधिक कोरियन विदेशी बीयर बरामद किया है। साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यूपी नंबर बियर से भरे बंद कंटेनर ट्रक को दिल्ली के महिपालपुर से अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान पोठिया ओपी क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर डूमर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया से कटिहार की ओर आ रहे कंटेनर ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान जब कंटेनर के दरवाजे को खोला गया तो पूरी कंटेनर में विदेशी कोरियन बीयर लगा हुआ था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया।

वहीं एसपी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर में भरी विदेशी बीयर दिल्ली से कटिहार के रास्ते लाया जा रहा था। जहां पोठिया ओपी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई पर चोरी-छिपे शराब की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यूपी नंबर के जब्त कंटेनर से कुल 10 हजार 214 लीटर विदेशी बीयर जिसमें 350 ML की कुल 29 हजार 184 केन बीयर बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि चालक वैशाली जिला का चिन्हित हुआ है। जबकि ट्रक मालिक का गिरफ्तार रिश्तेदार बुलंद शहर यूपी से चिन्हित हुआ है। कंटेनर ट्रक नोएडा से यह बिहार के तमाम जिलों से होकर कटिहार पहुंचा है। इस विदेशी बीयर की डिलेवरी कहां देनी थी इसकी अनुसंधान जारी है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...