Advertisement
Advertisement

STET की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

STET की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

गया : गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर के सुड़हेरी मोड़ के समीप आयांश इन्फोटेक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर संचालकों द्वारा एसटीईटी की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। हाथों में लाठियां भांजते कई लोग नजर आ रहे थे। इस दौरान कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से निकालकर दौड़ा दौड़ा कर पीटाने की घटना सामने आई है।

STET की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

परीक्षार्थियों ने इस तरह की घटना होने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस को फ़ोन कर इसकी जानकारी दी है। विरोध में रोड जाम करने की तैयारी में थे। पुलिस को फ़ोन करने पर उन्हें घटना से संबंधित शिकायत करने की बात कही गई। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी एसटीईटी की परीक्षा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल परीक्षा केंद्र के अंदर सीसीटीवी में भी लगे हैं। जिससे घटना का खुलासा और घटने करने वाले लोगों की पहचान की जा सकती है।

क्या कहती है पुलिस

घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि इस तरह की घटना होने की जानकारी मिली है, पर अबतक किसी ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से छानबीन जांच-पड़ताल करने में जुटी है। घटना का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

नियुक्ति पत्र और सर्टिफिकेट देने की मांग को लेकर STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, BSEB गेट पर किया नारेबाजी

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...