कंगन घाट पर नहाने गए एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत

कंगन घाट पर नहाने गए एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत

पटना सिटी : पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर शुक्रवार की सुबह नहाने के एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घंटो प्रयास के बाद मृतक के शव को गंगा नदी से निकला। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

कंगन घाट पर नहाने गए एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता उमेश कुमार शर्मा जो की बाहरी बेगमपुर निवासी हैं। वह कोरियर कंपनी में गाड़ी चालक का काम किया करते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रत्येक दिन गंगा में स्नान करने आते थे। शुक्रवार को गंगा में स्नान करने उतरे और तेज बहाव में बह गये। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घंटे मशक्कत के बाद उनके शव को गंगा नदी से बाहर निकाला।

कंगन घाट पर नहाने गए एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत

वहीं चौक थाना प्रभारी गौरी शंकर गुप्त ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि इन दोनों गंगा नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। इसके कारण आए दिन छोटी-मोटी हादसा होते रहती है। शुक्रवार को भी उमेश शर्मा प्रतिदिन की तरह गंगा में स्नान करने उतरे और तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद उनके परिवार के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

कोचिंग पढ़ने जा रहे 2 छात्रों की नदी में फिसलकर डूबने से मौत, एक शव की तलाश में NDRF

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...