RPF ने लोहा गोदाम में की छापेमारी, रेल के कई पार्ट बरामद, गोदाम संचालक फरार

निरसाः चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारडंगाल में सूरज इंटरप्राइजेज नामक लोहा गोदाम में पश्चिम बंगाल बराकर के RPF टीम ने छापेमारी की. छापेमारी इंस्पेक्टर पीयूष कांति के नेतृत्व में की गयी. RPF टीम को गोदाम से रेलवे से जुड़े कई समान बरामद हुए है. टीम सिविल ड्रेस में सूरज एंटरप्राइजेज के गोदाम में पहुंची. जहां टीम को देखते ही संचालक एवं अन्य कर्मी फरार हो गए.

गोदाम संचालक फरार

छापेमारी में रेल से संबंधित एक्सेल बॉक्स, कभर, बोगी स्प्रिंग, लाइन हेड और 5 फीट का रेल लाइन बरामद किया गया है. हालांकि इस संबंध मे अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. ऑफ द रिकॉर्ड उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूरज इंटरप्राइजेज में रेलवे से संबंधित मोटर चोरी के सूचना जांच करने आए थे. लेकिन यहां पर रेलवे के अन्य कई सामान बरामद हुए हैं. लगभग सौ केजी समान को जब्त कर सूरज इंटरप्राइजेज के संचालक सूरज ठठेरा और दो मुंशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गईं है.

रेल के कई पार्ट बरामद

कार्यवाही के बाद RPF की टीम ने लोहा गोदाम से यादव नामक मजदूर को हिरासत में लिया है. सूचना पर चिरकुंडा थाना पुलिस पहुंची. आपको बताते चले की चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लोहा कबाड़ खाने में इन दिनों सरकारी और गैर सरकारी समनों को बिना किसी डर भय के लिया जा रहा है. चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सोनारडंगाल और पंचेत रोड स्थित कबाड़ खानों में अवैध तरीके से ECL और BCCL कोलियरी से चोरी के केबल, रेलवे के पार्ट पुर्जे लिए जाते हैं. जिसे स्थानीय लोहा ढलाई फैक्ट्री में खपा दिया जाता है. हालांकि स्थानीय पुलिस की इसपर कोई कार्यवाही न होने से चोरी की घटना बढ़ रही है.

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...