Commercial Advertisment

बकरी चराने गई नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म, घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता

गया : बिहार के गया में बकरी चराने को निकली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। चॉकलेट का लालच देकर बहला फुसलाकर नाबालिग को झाड़ी की तरफ ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़िता की हालत डरी सहमी वाली है। पुलिस ने इस तरह की घटना करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

8 तारीख को पुलिस से शिकायत

बीते आठ सितंबर को गया जिले के बहेरा ओपी पुलिस को जानकारी मिली थी, कि बकरी चराने के लिए गांव में नदी की ओर निकली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना की गई है। पुलिस को बताया गया कि नाबालिग बकरी चराने के लिए नदी की ओर गई थी। इस बीच बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर एक शख्स उसे नदी के झाड़ी की ओर ले गया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग की स्थिति डरी सहमी वाली है।

एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापामारी, आरोपित गिरफ्तार

बहेरा ओपी क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर इसकी प्राथमिकी गया के महिला थाना में दर्ज की गई। वहीं प्राथमिकी दर्ज कर महिला थाना की पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। इधर, गया एसएसपी आशीष भारती को इस संवेदनशील घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने इस संबंध में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम द्वारा लगातार कई स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर आरोपित कमलदेव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम कमलदेव प्रसाद से पूछताछ करते हुए कार्रवाई को बढ़ा रही है।

कांड का होगा स्पीडी ट्रायल – एसएसपी

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया पुलिस महिला सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस क्रम में बहेरा ओपी अंतर्गत हुए घटना को लेकर महिला थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है। 24 घंटे के भीतर आरोपित को पकड़ा गया है। इस कांड का स्पीडी ट्रायल कराकर आरोपित को सजा दिलाई जाएगी।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...