थानेदार ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के थाना प्रभारी आशीष कुमार ने गर्भवती महीला को रक्तदान कर जान बचाई. जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले के कन्हयडांगा जामपुर की रहने वाली सवेरा खातून (20) की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पाकुड़ स्थित राहत नर्सिंग होम में भर्ती कराया था.

डॉ एस रहमान ने ब्लड का इंतजाम करने की बात कही. तब परिवार के लोग ब्लड की व्यवस्था नहीं कर सके. ऐसे में फरिश्ता बनकर सामने आए थाना प्रभारी आशीष कुमार ने पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिाकोष में जाकर ओ पॉजिटिव रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाई और मानवता की मिसाल पेश की.

थाना प्रभारी की दरियादिली को अब हर कोई सलाम कर रहा है तो वहीं महिला के परिजन भी भर भर कर दुआएं दे रहे हैं. परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन संस्था से रक्त मुहैया करने की अपील की थी. ऐसे में इंसानियत फाउंडेशन संस्था के पहल से मरीज को रक्त मिल गई. वहीं थाना प्रभारी ने रक्तदान करने के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की.

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...