बाप-बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में ठाकुरगांव थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रांची: ठाकुरगांव थाना प्रभारी कृष्णा कुमार को बाप-बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

आरोप है घटना 10 सितंबर की है, जब थाना प्रभारी ने बानापीरी गांव के निवासी किशोर बैठा (45) और उनके बेटे शीतल बैठा (17) को बुलाकर उनके साथ मारपीट की।

इसके परिणामस्वरूप, बनापीरी गांव के ग्रामीण लोगों ने 11 सितंबर को सुबह थाना को घेरा और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।

मामले पर मिल रहीं जानकारी के अनुसार बनापीरी गांव की रहने वाली सविता देवी थाना में आई और अपने देवर किशोर बैठा और भतीजा शीतल बैठा के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन कर दिया।

इस आवेदन के बाद, रात के लगभग 11 बजे, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने किशोर बैठा और शीतल बैठा को थाना में बुलाया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें डंडों से पिटाई की।

 

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...